हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व एवं भारतवर्ष में निवास करने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है |अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु , सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है | सम्पूर्ण देश में निवास करने वाले गोर्खा समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, जन्म-जन्मांतर पति प्रेम हेतु पूर्ण निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं | हरितालिका तीज गोर्खाली महिलाओं के लिए महान धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व एवं अति लोकप्रिय पर्व है |वैसे तो यह पर्व 18 सितम्बर 2023 को है पर गोर्खाली महिलाएं इसका आयोजन अपने अपने क्षेत्रमें पहले से ही हर्षोल्लास के साथ करती हैं|
*आज सृजनशील भारतीय नेपाली ब्राह्मण महिला समिति द्वारा अध्यक्षा श्रीमती मधु खनालजी की अध्यक्षता में कमलेश्वर महादेव मंदिर ,काँवली रोड में श हरितालिका तीज समारोह का आयोजन किया गया*|
सांस्कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं |इसी परम्परा के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था और सभी ने गोर्खा व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया |