Homeउत्तराखंडराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में अत्यंत आकर्षक...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में अत्यंत आकर्षक एवं कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में अत्यंत आकर्षक एवं कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 7 प्रजातियों के 4000 बल्ब्स रोपित किए गये थे। इस वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों के 4500 बल्ब्स रोपित किए जा रहे हैं। यह बल्ब वसंतोत्सव 2023 तक पुष्पावस्था में रहेंगे। वसंतोत्सव के दौरान ट्यूलिप बल्ब का खास आकर्षण ब्लैक और पर्पल रहेगा। प्रदेश में ट्यूलिप बल्ब प्रयोग के तौर पर प्रथम बार दो प्रजाति के 200 बल्ब्स रोपित किये गये गए जो राजभवन में उगाए गए, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे। उसके उपरांत नित्य नईं प्रजातियों का रोपण किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि प्रथम बार राजभवन परिसर में ट्यूलिप का रोपण वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल द्वारा किया गया था। उस समय एक प्रयोग के तौर पर मात्र 200 बल्ब का रोपण किया गया, जिसका परिणाम उत्साहवर्धक रहा। इसके उपरांत नित्य वर्ष 2016 में 2017 में 500-500 तथा वर्ष 2018 में 2000 बल्ब का रोपण किया गया। वर्ष 2022 में 4000 बल्ब्स का रोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments