Homeउत्तराखंडरंगों से जरा बोल रही व्यापारियों की होली

रंगों से जरा बोल रही व्यापारियों की होली

देहरादून। युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा दिनांक 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को (फाग वाले दिन) रंगों के त्यौहार होली को बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया। यह होली मिलन कार्यक्रम संस्था गत 14 सालों से फाग वाले दिन मनाती आ रही है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ गरमा गरम व्यंजन चटपटी चाट के साथ सभी आए हुए सदस्यों का परिवार सहित बहुत गर्म जैसी से स्वागत किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभवैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा संचालित श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय से आए ऋषि कुमारो द्वारा वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात अवध से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र का मंचन किया गया जिसमें पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए यज्ञ,
चारों भाइयों का नामकरण,
सीता स्वयंवर,
परशुराम लक्ष्मण संवाद,
केवट द्वारा नौका में बैठाकर गंगा पार कराना,
माता शबरी द्वारा प्रभु का अपनी झोपड़ी में स्वागत,
प्रभु श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का मिलन, व
लव कुश द्वारा प्रभु श्री राम के दरबार में रामायण का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों की संख्या लगभग 2500 से अधिक रही। महिलाओं और बच्चों ने इस होली मिलन कार्यक्रम का बहुत ही ज्यादा आनंद लिया। जहां-तहां बच्चे और महिलाएं भगवान राम के जुड़े प्रसंग पर झूमने और नाचने लगे।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा द्वारा स्थापित रामलला की आकृति जैसी आकृति का अवलोकन संस्था के प्रधान व सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। जिसको देखकर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुं भाव विभोर होकर आंखों से आंसू लिए प्रभु चरणों में वंदना करने लगे। ऐसा लगा कि हम देहरादून में नहीं बल्कि साक्षात अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments