Homeउत्तराखंडमेयर सुनील उनियाल गामा ने ब्रम्हपुरी में जे0एन0एन0यू0आर0एम0 योजना,भारत सरकार...

मेयर सुनील उनियाल गामा ने ब्रम्हपुरी में जे0एन0एन0यू0आर0एम0 योजना,भारत सरकार के अंतर्गत गरीबों को बांटी 45 फ्लैट्स की चाबियां

धर्मपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 74 ब्रम्हपुरी में मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक विनोद चमोली ने जेएनएनयूआरएम योजना के तहत बी0एस0यू0पी0,फेज-1 मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित 44 फ्लैट का लोकार्पण कर लॉटरी सिस्टम से चयनित स्वामियों को कब्जा दिया।

 

ज्ञातव्य रहे,उपरोक्त योजना के अंतर्गत क्षेत्र में 56 फ्लैट्स का निर्माण हुआ था जिसमें से 45 नागरिकों ने आवेदन कर अंशदान राशि जमा की थी, जिसमें से 44 व्यक्तियों को आज आयोजित कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक विनोद चमोली द्वारा चाबी देकर फ्लैट का कब्जा दिया गया। एक आवेदन कर्ता की मृत्यु होने के कारण उसके परिवार जनों को संबंधित कार्यवाही उसके पश्चात कब्जा दिया जाएगा।

 

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंत्योदय मिशन पर निरंतर कार्यशील है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक उत्तराखंड सरकार एवं नगर निगम देहरादून समस्त सामाजिक लाभ पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सब के विश्वास की मूल अवधारणा पर कार्य करती है। विगत 3 वर्षों से नगर निगम ने सभी को साथ लेकर संपूर्ण नगर में विभिन्न विकास कार्य किए हैं चाहे फिर वह सड़क निर्माण हो, नाली निर्माण हो या नगर की प्रकाश व्यवस्था, और आगे भी देहरादून को भारत का सर्वश्रेष्ठ निगम बनाने हेतु प्रयास सतत जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सतीश कश्यप ,अधिशासी अभियंता नगर निगम अनुपम भटनागर, कनिष्ठ अभियंता सोमेंद्र नेगी , कौशलेंद्र जी एवं क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments