Homeउत्तराखंडनेहरू स्वतंत्र भारत के निर्माता व कांग्रेस तथा देश की धरोहर-...

नेहरू स्वतंत्र भारत के निर्माता व कांग्रेस तथा देश की धरोहर- गोगी

स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पo जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरूजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस भवन के कार्यक्रम के उपरान्त महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानी जेल परिसर स्थित नेहरू वार्ड भी गए जहां नेहरूजी बन्दी रखे गए थे। यहां पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। सभी कार्यकर्ता कुछ समय के लिए नेहरू वार्ड में बैठे रहे और उनको याद किया। नेहरू जी को देहरादून शहर और इसकी आवोहवा से बहुत लगाव था। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेहरू जी न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमूल्य रत्न हैं, बल्कि पूरे देश की धरोहर हैं। आधुनिक भारत की वैचारिक, वैधानिक, शासकीय, औद्योगिक, आर्थिक तथा लोकतांत्रिक आधारशिला रखने का कार्य मुख्यतः नेहरू जी ने ही किया, जो प्रारम्भ के 17 चुनौतीपूर्ण वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इन वर्षों में यह तय हुआ कि देश किस दिशा में जायेगा, वह सफल राष्ट्र बनेगा या नहीं, या तार्किक वैज्ञानिक विचारों का अनुसरण करेगा या उन्माद और फिरकापरस्ती के रास्ते पर चलेगा। नेहरू जी ने इस दौर में देश को सफलतापूर्वक एक सफल लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक सोच आधारित, सर्वसमावेशी, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र-राज्य के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया। आधुनिक शिक्षा संस्थान, कारखाने, बांध, नहरें आदि बनाये। विश्व राजनीति में भी नेहरू एक बड़े नेता के रूप में गिने जाते थे। कम शब्दों में यदि कहा जाए तो नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनको याद करना तब और प्रासंगिक हो जाता है जब वर्तमान सरकार नेहरू जी की उपलब्धियों और योगदान को कमतर दिखाने की कोशिश में लगी है। लेकिन मोदी सरकार यह भूल जाती है कि देश की जो उपलब्धियां उसे विरासत में मिली हैं उन्हीं पर सवार होकर नेहरू जी की आलोचना करना ऐसा ही है जैसे पेड़ की शाखा पर बैठकर उसे काटना। आज नेहरू जी के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करने का समय है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता नेहरूवादी विचार पर आधारित शासन को और मजबूत करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। जो विचारधारा कांग्रेस मुक्त भारत जैसी दम्भपूर्ण बात करती है वो भूल जाती है कि ये नेहरू की पार्टी है। इस देश का संविधान, समाज, और कण-कण नेहरू के विचारों से ओतप्रोत है। कांग्रेस ही नेहरू और गाँधी के विचारों की स्वाभाविक उत्तराधिकारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत प्रदेश ,महामंत्री मनीष नागपाल , श्रीमती उर्मिला थापा महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ,राजेश उनियाल ,विकास पुंडीर ,लकी राणा , सावित्री थापा ,पूनम कंडारी , आलोक मेहता , कासिर्फ़ ज़ैदी, ललित बदरी ,राजेश पुंडीर ,मुकीम अहमद ,जितेंद्र तनेजा ,अनुराग गुप्ता ,अल्ताफ अहमद ,आदर्श सूद ,वीरेंद्र पवार थापा ,महबूब ,उदय सिंह रावत ,नरेश बांगवाल ,रोहित शर्मा ,मुकेश सिंह ,संजय गौतम ,अशोक कुमार ,बिजेंदर चौहान ,प्रेम सिंह ,शाहनवाज ,प्रवीण भारद्वाज ,महताब आलम ,आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments