Homeउत्तराखंडभारतीय जनता पार्टी जरनल महादेव सिंह नगर मंडल कैन्ट विधानसभा में मंडल...

भारतीय जनता पार्टी जरनल महादेव सिंह नगर मंडल कैन्ट विधानसभा में मंडल कार्य समिति का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी जरनल महादेव सिंह नगर मंडल कैन्ट विधानसभा में मंडल कार्य समिति का आयोजन बल्लीवाला चौक स्थित नाथ पैलेस में किया गया

जिसका शुभारंभ कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर व महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर शयामा प्रसाद मुखर्जी, स्वार्गीय हरबंस कपूर के चित्रों पर पुष्पांजलि एंव दिप प्रज्वलित ,एंव वन्दे मातरम गीत के साथ किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पदाधिकारी और अन्य सभी कार्य कर्ताओं का स्वागत किया। मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री विजय गुप्ता एंव शेखर नौटियाल ने किया।

मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह ने मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की मंडल मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल ने जी20 पर विस्तार से अपने वकतव्य के माध्यम से महात्वपूर्ण जानकारी भी दी। मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने जोशी मठ पर चर्चा की एंव वहां सरकार द्वारा किए गए राहत बचाओ कार्यो पर प्रकाश डाला। डाटा प्रबंधन प्रभारी विपिन खण्डूरी द्वारा सरल ऐप,व डाटा प्रबंधन एंव उपयोग पर चर्चा की गई। कार्य समिति में मंडल उपाध्यक्ष ए.के महाजन द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव रखा गया जिसका अनुमोदन मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार ने किया।

मंडल प्रभारी डॉक्टर बबिता सहरोत्रा द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव के अनुमोदन पर चर्चा की गई विधानसभा में कराए जा रहे और आगे होने वाले विकास कार्यों पर अहम जानकारी दीं। कार्य समिति में महामंत्री संगठन अजय कुमार ने संगठनात्मक विषय एंव सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जिसमें धामी सरकार की जमकर तारीफ की जिसमें उन्होंने नकल विरोधी कानून को सरकार की बडी उपलब्धि बताया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे एंव नवनिर्मित टिम को बधाई दी।

उन्होंने बताया स्वर्गीय हरबंस कपूर की विधानसभा सदैव अग्रणीय रही है। पूर्व में कपूर साहब की तरह ही आज कैंट विधायक सविता कपूर जी जनसेवा के कार्यो मे निरंतर लगी है हमें उनसे मार्ग दर्शन मिलता है। कार्य समिति में कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि हमारी ताकत कार्यकर्ता हैं उन्ही के दम पर हमारी विधानसभा सबसे आगे है भारतीय जनता पार्टी के जो भी कार्यक्रम एंव राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचाने का कार्य हम करेंगे।

इस अवसर पर महापौर सुनिल उनियाल गामा, विनय गोयल,उदय सिंह पुण्डीर ,सचिन गुप्ता, रीता विशाल, विजय गुप्ता,शेखर नौटियाल, अजय सिंह, सुरेंद्र कुकरेजा मनोज शर्मा पार्षद अमिता सिंह, समिधा गुरुंग, महेंद्र कौर कुकरेजा, अनिता सिंह, संजय सिंगल, योगेन्द्र नेगी,सुमन सिंह, मुक्ता वर्मा, राखी यादव,विनोद तोमर,अर्चना आनंद, बीना उनियाल, एच,पी,श्रीवास्तव,करन शर्मा, जतिन कुकरेजा, नवेंदु चौहान, सुरज बिष्ट, अभिषेक शर्मा, संजीव उपाध्याय, भगत भण्डारी, दिवान चन्द प्रजापति,सुरेश प्रजापति, आदि लोग रहे मौजूद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments