Homeउत्तराखंडदेहरादून के साहिल पंवार ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बने मुंबई सिटी...

देहरादून के साहिल पंवार ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बने मुंबई सिटी एफसी का हिस्सा

मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) है एक पेशेवर फुटबॉल क्लब

उत्तराखंड, विशेष रूप से देहरादून के लिए गर्व का क्षण है। स्थानीय प्रतिभा साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी में शामिल होकर एक नई ऊंचाई हासिल की है। देहरादून के 24 वर्षीय डिफेंडर साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी के साथ एक साल का अनुबंध किया है।

मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) एक पेशेवर फुटबॉल क्लब है जो इंडियन सुपर लीग (ISL) में प्रतिस्पर्धा करता है। मुंबई सिटी एफसी इंडियन सुपर लीग के शीर्ष क्लबों में से एक माना जाता है।

उत्तराखंड प्रदेश के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि प्रदेश का एक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े क्लब में शामिल हुआ है। साहिल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करेगी।

साहिल के आईएसएल करियर में 70 प्रदर्शन, 88 इंटरसेप्शन, 230 ड्यूएल जीते, 83 एरियल ड्यूएल जीते और 270 रिकवरी शामिल हैं। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व यू-20 स्तर पर किया और 2017 सैफ यू-18 चैम्पियनशिप के दौरान टीम के कप्तान थे।

इस अवसर पर साहिल पंवार ने कहा कि वे मुंबई सिटी एफसी से जुड़कर बेहद खुश हैं, मुंबई सिटी एफसी ऐसा क्लब है जो हर सीजन में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करता है और इसक क्लब का एक समृद्ध इतिहास है। उन्होंने कहा कि वे क्लब की सफलता में योगदान करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे अपने नए साथियों, कोच पेट्र क्राटकी और क्लब के प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

पेट्र क्रैटकी मुख्य कोच, मुंबई सिटी एफसी ने कहा कि साहिल पंवार लीग में सबसे निरंतर डिफेंडरों में से एक रहे हैं। उनका मूल्यवान अनुभव और क्षमताएं क्लब को लक्ष्यों तक पहुँचाने में मदद करेंगी। उन्होंने साहिल को खेलते देखा है, और डिफेंस में उनके गुण क्लब के लिये महत्वपूर्ण होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments