Homeउत्तराखंडजनपद चमोली, विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे फंसे 02 पर्यटकों को SDRF...

जनपद चमोली, विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे फंसे 02 पर्यटकों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

आज दिनाँक 24 दिसम्बर 2024 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे 02 पर्यटक फँसे हुए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट जोशीमठ से SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त दोनों युवक राजवीर शर्मा C/O मनीष शर्मा, उम्र-18 वर्ष एवं अखिल ध्यानी पुत्र श्री दीपक ध्यानी, उम्र-18 वर्ष, दोनों निवासी- नोएडा, उत्तरप्रदेश घूमने के लिए यहां आए हुए थे, उसी दौरान घूमते हुए नदी किनारे किनारे दूर तक निकल आये। आगे रास्ता न मिलने व लैंडस्लाइड जोन में फंस जाने पर काफी घबरा गए थे।

SDRF टीम द्वारा करीबन 02 किमी दूरी पैदल तय करते हुए मौके पर पहुँचकर दोनों युवकों को सकुशल अपनी सुरक्षा में मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जहाँ से उन्हें थाना जोशीमठ के सुपर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम का विवरण

Si जगमोहन सिंह
Si विनीत देवरानी
Hc महेश सिंह
Ct संदीप कुमार
Ct विकास कुमार
Ct शेखर नगरकोटी
Pm राहुल भंडारी
Pm कमल नेगी
Udr देवेंद्र नेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments