23.6 C
Dehradun
Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तराखंडनगर निगम वार्ड 29 के समाजसेवी विकास नेगी ने क्षेत्र में व्याप्त...

नगर निगम वार्ड 29 के समाजसेवी विकास नेगी ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देहरादून नगर निगम वार्ड 29 पूर्व डालनवाला के कांग्रेस के युवा कार्यकर्त्ता एवं पार्षद पद के दावेदार विकास नेगी ने मोबाइल टावरों की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा।

विकास नेगी ने कहा वार्ड 29 संजय कॉलोनी लास्ट इंदौर रोड मोहिनी रोड में 4G 5G मोबाइल टावर लगने से जनता में आक्रोश है। जिसका विरोध समस्त कर रहे हैं, क्षेत्रवासियों से समझने के बावजूद भी उनके द्वारा टावर नहीं हटाया गया है और इस टावर के लगने से क्षेत्रवासियों के मन में भय का माहौल बना हुआ है।

क्योंकि 4G 5G मोबाइल टावर के रेडिएशन से होने वाली घातक बीमारियों में गर्भवती महिलाओं नवजात शिशु के लिए टावर की रेडिएशन हानिकारक होती है। साथ ही छोटे बच्चों ,बुजुर्गों को हृदय रोग एवं युवाओं व महिलाओं को कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बंगा, भूपेंद्र राणा, राजेश चौहान, जाहिद खान,शराफत चौधरी, सुधांशु आर्य, सुनील कुमार (बबलू) आयुष राणा आदि क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments