Homeउत्तराखंडमहानगर देहरादून के गांधीग्राम संगम विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर से अभियान...

महानगर देहरादून के गांधीग्राम संगम विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर से अभियान का आरंभ किया

विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल द्वारा हित चिंतक अभियान प्रभावी रूप से तैयार योजना को धरातल पर क्रियान्वित करते हुए महानगर देहरादून के गांधीग्राम संगम विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर से से अभियान का आरंभ किया गया

प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा ने जयघोष लगवा कर अभियान की शुरुआत की योजना को क्रियान्वित करते हुए बताया

संगठन विस्तार के तहत इस बार एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक यानी सदस्य बनाने का निर्णय के चलते।पूरे देश में एक साथ छह से 20 नवंबर तक करीब डेढ़ लाख गांवों में अभियान चलाया जायेगा

महानगर मंत्री विशाल चौधरी जी के नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर नगर कीर्तन द्वारा गली मोहल्ले में ढोलक चिमटा मजीरे से राम नाम का जाप करते हुए हित चिंतक अभियान की विशेषताएं सभी घरों में बताई और समस्त परिवारों को हित चिंतक ध्यान से जोड़ा गया क्षेत्रवासी सभी अपनी छतों पर और घर के बहार हितचिंतक अभियान के लिए पंक्तिबद्ध कतारों के माध्यम से एकत्रित होने लगे जिसमें सैकड़ों लोगों ने अभियान को अपनाया और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता बनने की निवेदन किया हमने उनसे बताया की जो भी परिवार के लोग अभी उपस्थित नहीं है या छूट गए हैं उनको शीघ्र विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता आपके घरों पर आएंगे और हित चिंतक अभियान की इस विशाल मुहिम का हिस्सा बनाएंगे

विहिप हितचिंतक अभियान पूरे देश में डेढ़ लाख गांवों तक पहुंच एक करोड़ हिंदुओं को हितचिंतक बनाए जाने के लक्ष्य में देहरादून महानगर थे दस लाख से अधिक हिंदू समाज के लोगों को हित चिंतक अभियान से जोड़ा जाएगा

 

 

कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया यह योजना विहिप ने बनाई है। अब तक एक लाख गांवों में 34 लाख हितचिंतक हैं। 15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हितचिंतक बन सकता है। जिन्हें हिंतचिंतक बनाया जाता है उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है। इस अभियान के तहत हर जाति, पंथ व संप्रदाय के लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन लोगों को हिंदू समाज और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाएगा।

 

विहिप ने इस अभियान के तहत समाज के विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क अभियान भी चलाने की तैयारी की है। जो कहीं ना कहीं घर वापसी के लिए लालायित है जो औरंगजेब शासनकाल में जबरन धर्मांतरण मतातंरण कर अपने मूल धर्म से हटाए गए थे इसमें विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अंतर्गत चिकित्सकों, अभियंताओं, सीए, वकीलों, सेवानिवृत्त जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों और अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के प्रमुख लोगों को हितचिंतक बनाया जाएगा। मतांतरण और लव जिहाद के दुष्परिणामों से कराया जाएगा अवगत

 

विहिप इस अभियान के माध्यम से लोगों को मतांतरण और लव जिहाद के दुष्परिणामों से अवगत कराएगी। लोगों को बताया जाएगा कि हम कैसे इसे रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गोवंशों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना है। गांधीग्राम संगम विहार आज हिचिंतक अभियान की शुरुआत बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ क्षेत्र में कीर्तन के माध्यम से की गई जिसमें ढोलकी मंजीरा चिमटे लेकर लोगों ने इस चिंतन के अभियान को घर-घर तक पहुंचाया और सैकड़ों लोगों को हित चिंतक बनाया गया इस अभियान में उपस्थित सोनू गुप्ता, अभिषेक सोनकर, जतिन, नमन, प्रमोद जी, विशाल कोरी, जनप्रतिनिधि सोनू व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments