उत्तराखंड क्रांति दल ने सुलोचन ईष्टवाल को महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसकी साथ ही पूर्व अध्यापिका उत्तरा पंत बहुगुणा को महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड का निर्माण मातृशक्ति के दम पर हुआ है लेकिन आज मातृशक्ति हास्य पर है उन्होंने नवनियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि इस दिशा में यूकेडी महिला मोर्चा प्रभावी भूमिका निभाएगा।
शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा का अभिनंदन समारोह रखा गया है।
सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि जल्दी ही केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
पूर्व अध्यापिका तथा केंद्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा ने बताया कि मातृशक्ति के संघर्षों की बदौलत ही राज्य मिला है और मातृशक्ति ही इस राज्य को संवार सकती है।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि महिलाओं का 30% आरक्षण खत्म कर दिया गया है जबकि महिलाओं ने ही यह राज्य बनाया है ,इसको लेकर जल्दी ही पूरे राज्य मे भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।