Homeउत्तराखंडस्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देहरादून के प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम:- मेयर...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देहरादून के प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम:- मेयर सुनील उनियाल गामा

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को केंद्र में रखकर आज वार्ड संख्या 95, नत्थनपुर में आयोजित कार्यशाला का मेयर सुनींल उनियाल गामा ने शुभारंभ कर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।

 

नगर निगम लगातार विभिन्न जन जागरूकता कार्यशालाओं के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के प्रति जागरूकता को देहरादून वासियों तक पहुंचा रहा है।

 

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत देहरादून के प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम होने जा रही है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता को हम सभी को अधिक बल देते हुए सजगता से जोड़ना होगा। इसकी शुरुआत हम सभी को अपने घर से ही करनी होगी, घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग करके कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को देना होगा। जिसमें एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अधिकतर गीले कूड़े को हम घर की क्यारियों में खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी कड़ी से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की पहली सीढ़ी को सफलता पूर्वक अंजाम देंगे। सूखे कूड़े से विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए उसे भी रिसाइकिल किया जा सकता है।

 

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत “स्वच्छता एप” के माध्यम से भी जन जागरूकता को विस्तार दिया जा सकता है। इसमें प्रत्येक नागरिक द्वारा दिया गया फीडबैक भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मात्र पर्यावरण का दुश्मन नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए भी हानिकारक है। नगर निगम ने सदैव ही विभिन्न सामाजिक जन जागरण कार्यकर्मों के माध्यम से प्लास्टिक के विरुद्ध देहरादून की जनता को जागरूक किया है। कोरोना काल में प्लास्टिक का उपयोग फिर से बढ़ा है, जिसे हम सबको मिलकर फिर से कम करना होगा।

 

इसी क्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशिष्ट वार्डों को निगम से वार्ड के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि दिए जाने की घोषणा भी की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सबसे स्वच्छ वार्ड का स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 25 लाख, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 15 लाख, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख की अतिरिक्त विकास राशि प्रदान की जायेगी।

 

नगर निगम देहरादून स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप 50 शहरों में अपना स्थान बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

 

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम द्वारा कलाकारों ने गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग कर निस्तारण करने के विषय में उपस्थित जनता को जागरूक किया।

 

आज इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित स्थानीय नागरिकों को मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिल्ला, ब्रिज भूषण गैरोला, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सिंह, नगर निगम,पार्षद रवि गुसाईं , स्वच्छता सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर अनूप नौटियाल, सूर्य प्रकाश फरासी एवं समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments