17.6 C
Dehradun
Tuesday, October 7, 2025
Advertisement
Homeउत्तराखंडभारत-नेपाल सीमा पर हो रहे विकास कार्यों में सभी विभागों के बीच...
spot_img

भारत-नेपाल सीमा पर हो रहे विकास कार्यों में सभी विभागों के बीच हो समन्वय : सतपाल महाराज

देहरादून। भारत-नेपाल सीमा पर सिंचाई और लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए राज्य के लोक निर्माण, सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर सामंजस्य आवश्यक है, ताकि राज्य सरकार के विकास विजन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

गुरुवार को चकराता रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री महाराज ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शारदा नदी पर बनबसा बैराज, भारत-नेपाल सीमा पर सिंचाई विभाग की फ्लड स्कीम, पंचेश्वर बांध, पिथौरागढ़ के छारछूम ब्रिज, एनएचपीसी द्वारा नियंत्रित बनबसा बैराज, निर्माणाधीन पुल और ड्राई पोर्ट जैसी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

110 मीटर लंबे डबल लेन सेतु का कार्य पूर्ण

श्री महाराज ने बताया कि पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में काली (शारदा) नदी पर स्थित छारछूम नामक स्थान पर 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर मार्ग सेतु का निर्माण कार्य ₹32.98 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुका है। पहुंच मार्ग का कार्य भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा, ₹3.79 करोड़ की लागत से 130 मीटर लंबे छारछूम सेतु का निर्माण कार्य अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। साथ ही, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टनकपुर-जौलजीवी दो-लेन मोटर मार्ग समेत कई अन्य परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं जिन पर कार्य प्रगति पर है।

पंचेश्वर बहुउद्देशीय बांध पर भी कार्य जारी

श्री महाराज ने बताया कि पंचेश्वर बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर कार्य निरंतर जारी है। इस परियोजना के टीपीआर का गठन जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत वाप्कास लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1928 में निर्मित बनबसा बैराज लगभग 100 वर्ष पुराना हो चुका है, इसलिए नए बैराज के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

बाढ़ सुरक्षा योजनाएं भी पूर्ण

धारचूला विकासखंड में काली नदी के दाएं तट पर ₹126 करोड़ की लागत से दो बाढ़ सुरक्षा योजनाएं (1000 मीटर और 750 मीटर लंबाई की) पूर्ण की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, नदी पर अन्य बाढ़ सुरक्षा कार्य भी शीघ्र ही पूरे कर लिए जाएंगे।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे, एनएचएआई के विशाल गुप्ता, नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता मुकेश परमार, एनएचपीसी के बृजेश बसेड़ा एवं जावेद अंसारी, सिंचाई विभाग बनबसा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments