प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने कहा कि बिपिन रावत हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे जोशी आज कैंट विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क से घंटाघर तक निकाले गए कैंडल मार्च के पश्चात लोगों को संबोधित कर रहे थे नवीन जोशी ने कहा कि विपिन रावत जी ने पूरे विश्व के अंदर उत्तराखंड का नाम रोशन करने का काम किया है और देश के प्रति उनके द्वारा किए गए अनेकों कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा जोशी ने कहा कि स्वर्गीय विपिन रावत का असमय चला जाना उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी छती है जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता और उनकी कमी उत्तराखंड को व देश को हमेशा खलती रहेगी आज विपिन रावत को सही श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर अखंड भारत का निर्माण करें। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से मनीष कुमार नागपाल ट्विंकल अरोड़ा लक्ष्य खन्ना कृष्णा खत्री विक्की नायक संजय बिड़ला विनय कुमार होरी लाल मनीष कुमार जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।