25.2 C
Dehradun
Thursday, October 17, 2024
Homeउत्तराखंडभाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया जिसमें महिलाओं को अपने पैतृक संपत्ति में बराबर का हक दिया गया है। सीताराम भट्ट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया था उसे पूरा करते हुए महिलाओं को पूर्ण सम्मान दिलाएंगे। उसी के तहत महिलाओं को भी अब पैतृक संपत्ति में सह खातेदार होने का फैसला किया। अब उत्तराखंड के अंदर महिलाएं भी सह खातेदार होंगी। राजस्व रिकॉर्ड में पति की पैतृक संपत्ति महिला का नाम दर्ज होगा इससे जरूरत पड़ने पर उन्हें भी आसानी से लोन मिल सकेगा। वहीं अगर पति से तलाक रहेगा और वह किसी दूसरे से शादी करती है तो उसे या लाभ नहीं मिलेगा। यह फैसला महिलाओं के उत्थान के लिए काम आएगा। अब महिलाएं भी संपत्ति के आधार पर लोन लेकर अपना रोजगार कर सकेंगे। उन्होंने वन टाइम सेटेलमेंट के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिसमें काफी समय से लोग परेशान थे उसको भी मुख्यमंत्री ने वन टाइम सेटलमेंट कराने का फैसला कानून पारित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments