21.4 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी- मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग
spot_img

उत्तरकाशी- मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग

देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि मनेरी डैम के पास एक टापू पर कुछ लोग फंस गए है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि टापू पर फंसे लोग दैनिक मज़दूरी करते है व मनेरी डैम के पास ही निवास करते है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे वह टापू के दूसरी ओर फंस गए।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक 03 लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया व शेष बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments