देहरादून में बल्लूपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री वैभव वालिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ़ रचनात्मक ढंग से प्रदर्शन किया। कांग्रेस जन बल्लूपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्र हुए और उन्होंने पेट्रोल भराने आ रहे आम जन को एक लिफ़ाफ़े में 52₹ अपने पास से लौटाए। उन्होंने लोगों को बताया कि एक लीटर पेट्रोल पर राज्य और केंद्र सरकार मिलकर 52₹ टैक्स आम जन से लूट रही है। ये टैक्स कांग्रेस सरकार में 9₹ हुआ करता था। कांग्रेस जनों ने ऐसे 100 लोगों को उनके टैक्स की रक़म लौटाई।
इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा की प्रतिदिन सरकारी लूट जारी है जिससे आम आदमी की जेब पर बहुत दबाव है। वैभव ने कहा की अन्य देश जो भारत से पेट्रोल लेते हैं वहाँ भी दाम हमसे कम है। सरकार टैक्स के नाम पर सरकारी लूट कर रही है। इससे तुरंत काम किया जाना चाहिए। आज हमने अपने पास से लोगों को उनके 1 लीटर टैक्स की रक़म वापस की है।
इस अवसर पर प्रताप सिंह अस्वाल, मुकेश चौहान, हरेंद्र चौधरी, संदीप चमोली, मोहित ग्रोवर, नितिन रावत, शालीन बंसल, भूपेन्द्र नेगी, पार्षद सोमेन्द्र बोरा, जितेंद्र नेगी, अजय रावत, विकास नेगी, शिवम् ध्यानी, बलजीत सिंह, आशीष सक्सेना, अमानदीप बतरा, प्रकाश नेगी, अंजलि चमोली, राहुल प्रताप सिंह, प्रियांशु शर्मा, तरुण चक्रवर्ती, विजय रतूरी मांटी, अकरम अंसारी, कुणाल गांधी, जाय, सागर, देवेंद्र, अभय कथूरिया, हन्नी गोगिया, जहांगीर, सुमित अग्रवाल, सन्नी, अमन सिंह, सुमित, विकास नेगी राजपुर आदि शामिल हुए।




