22.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडसल्ट क्षेत्र में वाहन दुर्घटना: मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा...
spot_img

सल्ट क्षेत्र में वाहन दुर्घटना: मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा राशि वितरित

 

संवादाता : विनय उनियाल,

दुःखद घटना जो 4 नवंबर को तहसील सल्ट अंतर्गत दिनांक मरचूला स्थित कूपी गांव में वाहन संख्या UK12 PA 0061 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण घटी थी,जिसमे 36 लोगो की मौत हो गयी थी और 27 यात्री घायल हो गए थे,वहीं प्रशासन ने मृतकों के आश्रित (मृतक के आश्रित को ₹ 2 लाख सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से एवं ₹ 2 लाख मुख्यमंत्री राहत को कोष से, कुल ₹4 लाख धनराशि एवं घायलों (₹ 1 लाख घायलो को सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से )को मुआवजा धनराशि वितृत की गई।

रामनगर अंतर्गत निवासरत आश्रितों एवं घायलों को चैक के माध्यम से एवं आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा धनराशि वितरित की गई। जिसका विवरण निम्नवत है :-
1. मृतक पंकज रावत पुत्र प्रेम सिंह की आश्रित नीना देवी को ₹4 लाख धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
2. मृतक रविंद्र रावत पुत्र चरन सिंह की आश्रित बिना रावत को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
3. मृतक सुमन नेगी पत्नी वीरेंद्र सिंह के आश्रित वीरेंद्र सिंह को ₹4 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से निर्गत की गई।
4. मृतक गिरीश ढाेेडियाल की आश्रित लक्ष्मी देवी को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
5. देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह की आश्रित रेनू देवी को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
6. घायल आकाश सिंह पुत्र मनवर सिंह को ₹1 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से निर्गत की गई।
7. घायल वीरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह को ₹1 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से वितरित की गई।
कल ₹ 22 लाख रुपए की धनराशि वितरित की गई।



spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments