13.8 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


Homeउत्तराखंडविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व मे दिए ज्ञापन और संतों के आव्हान को प्रदेश मुख्यमंत्री के द्वारा स्वीकार करने पर विहिप-बजरंग दल के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त कर स्वागत किया गया प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने मिलने का समय घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में दे दिया और वहीं पर उनका स्वागत किया गया

विश्व हिंदू परिषद, संगठन की ओर से प्रतिनिधिमंडल में बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया कि चार धाम यात्रा प्रारंभ करने का जो निवेदन संतों व हिंदू समाज के चार धाम यात्रा प्रारंभ होने की व्यथा को ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद के पूर्व में मुख्यमंत्री को दी गई थी।
अब माननीय न्यायालय के आदेश के बाद जबकि रोक हट चुकी है। मान्य मुख्यमंत्री शीघ्र यात्रा सुचारू करने के प्रशासन को स्वीकृति दी और उन्होंने स्पष्ट कहा कि विश्व हिंदू परिषद , समस्त हिंदू समाज की आवाज है। इस यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम प्रयासरत थे और आज माननीय न्यायालय के द्वारा जबकि इस यात्रा पर रोक पूरी तरह से हटा दी गई है। कोविड-19 का पालन करते हुए इस यात्रा को भव्यता वह दिव्यता के साथ आरंभ कर दिया गया है। विहिप पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री वह उनके साथ आए सभी गणमान्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सभी का भव्य स्वागत घंटाघर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिक्षेत्र में किया और उन्हें तिलक कर हनुमान जी के पावन चालीसा के साथ पवित्र की गई लाल चुनरिया पहनाकर स्वागत कर तिलक किया और प्रदेश को आगामी चुनाव में आपका मजबूत नेतृत्व मिले ऐसी कामना की गई
विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल में विहिप महानगर कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महानगर सेवा प्रमुख हरीश कोहली,कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, सुनील वर्मा, सुरेश गुप्ता,विजय गुप्ता रहे



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments