21.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडमहापौर नगर निगम सुनील उनियाल गामा का स्वागत किया
spot_img

महापौर नगर निगम सुनील उनियाल गामा का स्वागत किया

देहरादून शहर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान में आज महावीर जैन कन्या पाठशाला तिलक रोड में महापौर नगर निगम सुनील उनियाल गामा का स्वागत किया गया ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से शुरू हुई।

स्कूल की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई ।

 

बच्चों के द्वारा प्लास्टिक को लेकर नुक्कड़ नाटक भी किया गया ।

माननीय महापौर द्वारा

बच्चों को प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक इस अभियान में सहयोग के लिए खुशी जाहिर की ।

 

महापौर द्वारा बताया गया इस अभियान में 50, हजार से ज्यादा बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं और साथ ही 50 हजार परिवार भी जागरूक हो रहे है ।

 

मेयर ने बताया शहर में प्लास्टिक को लेकर जन जागरूकता अभियान आगे भी शहर में चलाए जाएंगे साथ ही शहर के 1लाख बच्चों और उनके परिवारों को साथ लेकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का कार्य आगे भी चलाये जाने की बात कही ।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ श्वेता सिंह द्वारा इस तरह के अभियान को पूरे साल स्कूलों में चलाए जाने की बात कही।

 

स्कूल प्लास्टिक योद्धा श्रीमती मंजू रावत एवं मंच पर उपस्थित समाजसेवी और देहरादून शहर के ब्रांड एंबेसडर अनूप नौटियाल जी भी मौजूद रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments