30.9 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी के आदेशों को विद्युत विभाग दिखा रखा ठेंगा*
spot_img

मुख्यमंत्री योगी के आदेशों को विद्युत विभाग दिखा रखा ठेंगा*

बल्दीराय सुलतानपुर इन दिनों विद्युत विभाग की लचर रवैया से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इसौली बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र का अधिकांश फीडर का रोस्टिंग सेड्यूल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों की मनमानी रवैया से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नया रोस्टिंग शेड्यूल जारी किया था, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सप्लाई मिल सके लेकिन रोस्टर शेड्यूल के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों को विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खुलेआम धज्जियां उड़ाने में जुटे हैं। सीएम के आदेश ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत सप्लाई देने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन सीएम के आदेशों को विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पलीता लगाने में जुट गए हैं।आपको बता दें कि इसौली बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र से चलने वाले अधिकांश सभी फीडरो पर हर 10 मिनट में कटौती की जा रही है। इसौली बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र आखिर कब होगा अघोषित कटौती से मुक्त। सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका संजय गांधी का संसदीय क्षेत्र है,जहां विद्युत आपूर्ति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती चली जा रही है। तो वही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आखिर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी कब पालन करेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments