32.5 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडओबीसी मोर्चा महानगर की कार्यसमिति पटेल नगर में संपन्न हुई
spot_img

ओबीसी मोर्चा महानगर की कार्यसमिति पटेल नगर में संपन्न हुई

ओबीसी मोर्चा महानगर की कार्यसमिति पटेल नगर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश आर्य एवं संचालन बैज राम ने किया।

कार्यसमिति में मुख्य रूप से पधारे हुए प्रदेश के संगठन महामंत्री अजय कुमार जी ने उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में कहा कि ओबीसी मोर्चा महानगर संगठन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है आप सब लोग इस महत्वपूर्ण मोर्चे के सम्मानित कार्यकर्ता हैं भारतीय जनता पार्टी के संगठित सिपाही होने के नाते आप सब लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है की संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूरा सहयोग करें।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहां की प्रदेश में महानगर की अपनी एक अलग पहचान होती है उस पहचान में आप सभी लोग सम्मिलित हैं महानगर में समय पर पार्टी के द्वारा दिए गए संगठन के कार्य को करके सुनियोजित ढंग से हमें आगे बढ़ाना है तभी महानगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आएगा जिसमें आप सभी लोगों का विशेष सहयोग की अपेक्षा है।

कार्यसमिति में कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी संबोधित किया एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कार्यसमिति में सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी आने वाले नगर निगम एवं लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सदैव कमर कसे हुए रहता है ओबीसी मोर्चा भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है आप सभी लोग आगामी आने वाले पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ करें और पार्टी को आगे बढ़ाएं।

बैठक में रेशम बोर्ड के अध्यक्ष अजीत सिंह प्रदीप गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य महेंद्र धीमान राकेश कंबोज अशोक शर्मा अनिल बेदी श्रीमती ललिता राणा संदीप नामदेव अनुज वालिया समेत ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments