18.8 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडअम्बीवाला गुरुद्वारा से लेकर कॉलोनी के मंदिर तक जाली निर्माण कार्य व...
spot_img

अम्बीवाला गुरुद्वारा से लेकर कॉलोनी के मंदिर तक जाली निर्माण कार्य व पुस्ता के निर्माण लोकार्पण किया।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने रायपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 48 बद्रीश कॉलोनी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अम्बीवाला गुरुद्वारा से लेकर कॉलोनी के मंदिर तक जाली निर्माण कार्य व पुस्ता निर्माण कार्य का क्षेत्र की सम्मानित जनता की मौजूदगी में लोकार्पण किया।

जाली निर्माण,पुस्ता निर्माण व आंतरिक सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता पूर्वक मेयर सुनील उनियाल गामा का अभिवादन व धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम संपूर्ण प्रतिबद्धता से देहरादून महानगर के विकास कार्यों एवं “स्वच्छ व सुंदर दून” के मिशन को कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है, जिसका उदाहरण वर्षों से अंधेरों में जीने को मजबूर चाय बागान के क्षेत्रवासियों और 120 एलईडी लाइटों के माध्यम से उजाला प्राप्त हुआ है इसके अलावा भी अनेकों विकास कार्यों के माध्यम से नगर निगम देहरादून के वासियों की सेवा में तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता के प्रति अधिक सजगता लाने के विषय पर भी जोर दिया। अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हम देहरादून वासी अपने आसपास अगर स्वच्छता के प्रसार को सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैंकिंग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक सकारात्मक पहचान भी अपने शहर को देंगे।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कमली भट्ट , वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत भंडारी , मंडल महामंत्री गणेश सिलमाणा , प्रकाश उनियाल ,बद्रीश कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारी गण एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments