17.6 C
Dehradun
Thursday, March 13, 2025
Advertisement
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश का ब्राह्मण कार्ड

अखिलेश का ब्राह्मण कार्ड

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश के ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए ब्राह्मण कार्ड खेला है। समाजवादी पार्टी के दसवें चरण की विजय रथ यात्रा लखनऊ के महुरा कला गांव के परशुराम मंदिर तक गई। अखिलेश की विजय रथ यात्रा तकरीबन 15 किलोमीटर के बाद महुराकला में समाप्त हुई जहाँ पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परशुराम मंदिर में पूजन अर्चन किया।

जिसको लेकर यह कयास लगाया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अब कहीं न कहीं अचानक से जागे ब्राह्मण प्रेम के सहारे चुनाव में बाजी मारना चाहती है। जिसके लिए बाकायदा सुल्तानपुर के लंभुआ से पूर्व विधायक संतोष पांडे ने पूरा परशुराम का मंदिर तैयार किया है। जिसमें आज दर्शन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े ऐलान भी किए है। उन्होंने कहा कि सपा में ब्राह्मणों को सम्मान मिलेगा, तो वही संस्कृत को भी बढ़ाने का काम किया जाएगा, वही सपा आने पर भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश करने की भी घोषणा की।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments