26.1 C
Dehradun
Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडराज्य आंदोलनकारी दिनेश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत...

राज्य आंदोलनकारी दिनेश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की

वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी दिनेश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर दो मुख्य विषयों पर ज्ञापन दिया, जो इस प्रकार है-

●आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण प्रारंभ करने हेतु आग्रह किया।
(नोट- आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार में 45+ आयु वर्ग का टीकाकरण अभियान पहले से जारी है।)

●तीसरी लहर के दृष्टिगत आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार हॉस्पिटल व प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय में कोविड मरीज़ों के इलाज़ की व्यवस्था(ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर व अन्य उपकरण) बनाने का आग्रह किया। जिस से आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

मा.मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी द्वारा इन विषयों पर सकारात्मक चर्चा व आश्वासन प्रदान किया गया जिसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments