28.5 C
Dehradun
Monday, October 5, 2026
Homeउत्तराखंडआशा कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

आशा कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

सीटू से सम्बद्ध उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के आह्वान पर आज 12सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत देहरादून में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर 12सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया तथा चेतावनी दी कि यदि आशाओं की मांगों पर प्रभावी कार्यवाही न की गई तो वे कार्य बहिष्कार के लिये वाध्य होंगी । प्रमुख मांगों में आशा वर्करों को सरकारी सेवक का दर्जा देने तथा न्यूनतम वेतन 21 हजार देने ,वेतन निर्धारण से पहले आशाओं को अन्य स्कीम वर्करों की तरह मानदेय दिया जाऐ,आशाओं को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन का करने प्रावधान किया जाये ,कोविड कार्य में लगी सभी आशाओं को 10 हजार रूपये भत्ता दिया जाऐ ,कोविड कार्य में लगी 50 लाख का बीमा तथा 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाऐ ,कोरनाकाल में मृतकों आशा वर्करों के आश्रितों को 50लाख का मुआवजा तथा4 लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जाऐ,उडी़सा की तरह ऐसे मृत कर्मियों को विशेष मासिक भुगतान किया जाऐ ,सेवा के दौरान दुर्घटना,हार्ट अटैक या बीमारी की स्थिति में नियम बनाया जाये, न्यूनतम दस लाख का मुआवजा दिया जाऐ ,देय मासिक राशियों सभी बकाया मदों ं का बकाया भुगतान अबिलम्ब किया जाये , आशाओं के विभिन्न भुगतानों में हो रहे भ्रष्टाचार तथा कमीशनखोरी पर रोक लगाई जाऐ , सभी सरकारी अस्पतालों में बिशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जाऐ ,आशाओं के साथ सम्मान जनक व्यवहार किया जाऐ ,जब तक कोरना ड्यूटी के लिये अलग से मासिक भत्ते का प्रावधान नहीं किया जाता तब कोरना ड्यूटी न दी जाऐ ।
आज लगभग 11बजे सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकत्रियां गांधी पार्क के पास सीटू कार्यालय ग्राउण्ड में एकत्रित हुऐ जहाँ एक आम सभा हुई जिसे सीआईटीयू के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ,राज्य सचिव लेखराज ,आशा यूनियन की प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा दुबे ,जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान ,एक्टू के नेता के पी चन्दौला , एस एफ आई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ,महामंत्री हिमांशु चौहान आदि ने सम्बोधित किया तथा सरकार को अविलंब आशाओं की न्यायोचित मांगों पूरा करने का अनुरोध किया तथा कहा है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो 2 अगस्त 021 से कार्य बहिष्कार किया जाएगा व व्यापक आन्दोलन छेड़ा जाऐगा।
प्रदर्शन राजपुर रोड़ , घण्टाघर , दर्शन लाल चौक ,दून अस्पताल से होता हुआ कचहरी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में तथा सरकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर बबिता शर्मा , कलावती चन्दोला , सुनीता चौहान , बिमला मैठाणी , अनिता भट्ट , प्रभा , रमा , कमला , धर्मिष्ठा , आशा चौधरी , सुनीता पाल , नीरा कण्डारी , पूजा , सीमा , नीलम , पिंकी , लोकेश देवी , सुनीता तिवारी , राधा , शुशीला जोशी , प्रमिला , मीनाक्षी , साक्षी , कीर्ति , हंसी नेगी , किरण , गंगा थापा , प्रभा रमोला , चमन शर्मा , चन्देश्वरी , वंदना , मंजू काला , तुलसी थापा , नीतू , सफिया नूर , लतापाल , जमाल आरा , पिंकी सोलंकी , जमुना पंत , फरा बैग , मंजू रानी , मंजू कनेरी , उर्मिला गैरोला , परमिंदर कौर , रखी , गीता , रविता , रत्ना , शिव कुमारी आदी सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकत्री उपस्तिथ थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments