19.2 C
Dehradun
Tuesday, November 24, 2026
Homeउत्तराखंडतिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना, घायल को SDRF ने सकुशल रेस्क्यू कर...

तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना, घायल को SDRF ने सकुशल रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।

देर रात्रि कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से HC हरीश बंगारी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

 

घटनास्थल पर एक आल्टो कार (UK12A3119) सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था।

 

SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाई जिसके उपरान्त घायल को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। घायल व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाने के उपरांत तत्काल 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

 

घायल व्यक्ति- शैलेश कुमार पुत्र श्री कुंदन लाल, निवासी- तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments