16.2 C
Dehradun
Tuesday, November 24, 2026
Homeउत्तराखंडयहाँ नदी में डूबा व्यक्ति, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

यहाँ नदी में डूबा व्यक्ति, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एसडीआरएफ को सूचना मिली कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच के पास अलोहा होटल के नीचे एक व्यक्ति डूब गया है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।

 

गौरतलब है कि 7 व्यक्तियों का फैमिली ग्रुप हरिद्वार में शादी में आये थे । ये सब आज ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान इस ग्रुप से एक व्यक्ति नाम राहुल मिश्रा उम्र 32 वर्ष ,निवासी उत्तर प्रदेश अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

 

एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा भी घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई पता नही लग पाया है। एसडीआरएफ की सर्चिंग जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments