20.4 C
Dehradun
Wednesday, October 7, 2026
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े नाले का हाल लाइव फेस बुक पर लाइव...

जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े नाले का हाल लाइव फेस बुक पर लाइव कर दिखाया स्मार्ट सिटी व नगर निगम को आइना

डेंगू के लिए ट्रिपल इंजिन सरकार जिम्मेदार-धस्माना
स्मार्ट सिटी व नगर निगम की गैर जिम्मेदारी से फैली देहरादून में डेंगू महामारी-सूर्यकांत धस्माना
देहरादून : डेंगू के खिलाफ चार दिन के महा अभियान की आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जिलाधिकारी जो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ भी हैं उनके कचहरी परिसर कार्यालय के बाहर महीनों से खुदे नाले जिसमें कीचड़ व गंदा पानी बह रहा है पर पहुंच कर फेस बुक लाइव कर हवा निकाल दी। धस्माना अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर साढ़े बारह बजे कचहरी के बाहर हरिद्वार रोड पर कचहरी परिसर की बाउंड्री वाल से लगे नाले पर पहुंचे और वहां के लोगों से बातचीत की , परिसर के बगल में खुले नाले पर गंदे पानी व कीचड़ के बारे में पूछने पर छप्पन भोग हलवाई की दुकान के मालिक रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि पिछले चार महीने से नाला खुदा पड़ा है जिनमें पानी व कीचड़ भरा है व गंदे कीड़े व मच्छरों से हाल खराब है। उन्होंने बताया कि अनेक बार पिडब्लूडी , नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से शिकायत करी पर कोई सुनवाई नहीं हुई और अब हाल आपके सामने हैं, उन्होंने धस्माना को बताया कि दुकान पर काम करने वाले तीन कारीगरों को डेंगू हो गया है। इसी प्रकार आस पास के दुकानदारों। ने धस्माना से खुदी पड़ी सड़क व नाले तथा जल भराव की समस्या पर बात की। श्री धस्माना ने वहीं से फेस बुक लाइव कर सारा नज़ारा दिखाया। उन्होंने मौके पर पहुंचे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने ठीक एक महीने पहले दून अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला प्रशाशन को डेंगू के व्यापक फैलाव पर चेता दिया था किंतु सब ने उनकी चेतावनी को अन सूना कर दिया था जिसका नतीजा आज सामने है। धस्माना ने कहा कहने को ट्रिपल इंजिन की सरकार है लेकिन तीनों इंजिन ठप्प पड़े हैं। कांग्रेस नेता ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कि नगर निगम को मुख्य रूप से डेंगू के फैलाव के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि साढ़े चार साल से खुदी पड़ी सड़कों में बरसात के पानी का भराव व नगर निगम द्वारा फोगिंग न किये जाने के कारण आज स्थितियों विस्फोटक बन गयी हैं और रोजाना डेंगू से मारने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ जिलाधिकारी के कार्यालय से दस कदम की दूरी में यह हाल है तो पूरे महनागर की स्थितियों की कल्पना आसानी से की जा सकती है। श्री धस्माना ने कहा कि पूरे देहरादून में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या पचास हज़ार से एक लाख के बीच होने का अंदेशा है, उन्होंने कहा कि रायपुर क्षेत्र में हर घर में डेंगू फैला हुआ है लेकिन सरकार का स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों का खेल कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ विभाग पर भी हमला बोला और कहा कि डेंगू के इलाज के नाम पर गली गली लूट मची है, महंगा इलाज, प्लैटलेट्स के बारे में गलत रिपोर्ट व खून तथा प्लैटलेट्स की कमी के कारण आज आम नागरिक परेशान है किंतु स्वास्थ विभाग कोई कड़ा कदम नहीं उठा रहा सिवाय खोखली बयान बाजी के, उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बैड उपलब्ध नहीं हैं। श्री धस्माना ने कहा कि डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग व सरकार बहुत देर से जागा है। उन्होंने कहा कि वे पूरी देहरादून में डेंगू के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग, स्मार्ट सिटी व नगर निगम की पोल रोज अलग अलग इलाकों में जा कर खोलेंगे।
आज श्री धस्माना के साथ पूर्व नगर निगम पार्षद ललित भदरी, आदर्श सऊद, निहाल सिंह व अनुजदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments