19.6 C
Dehradun
Wednesday, October 7, 2026
Homeउत्तराखंडविश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 6 माह के लिए हुए...

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 6 माह के लिए हुए बन्द

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : कल गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद आज 03.11.2024 को भैयादूज के पावन पर्व के अवसर पर अपराह्न 12 बजकर 5 मिनट पर मां यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।

आपको बताते चले कि इस वर्ष 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम पर सुरक्षित दर्शन किये।

चारधाम यात्रा-2024 के दौरान करीब 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये।

उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है अगले वर्ष माँ यमुनोत्री एव गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments