26.1 C
Dehradun
Sunday, October 11, 2026
Homeउत्तराखंडसनराइज अकादमी में अंतर-विद्यालय दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन

सनराइज अकादमी में अंतर-विद्यालय दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन

हनुमान चालीसा पर आधारित प्रतियोगिता में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

देहरादून। रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में हनुमान चालीसा के पाठ पर आधारित अंतर-विद्यालय दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के नौ प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपरा के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।
प्रतियोगिता में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिगैली हिल्स इंटरनेशनल अकादमी द्वितीय तथा सेंट कबीर विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यालयों में चिल्ड्रन एकेडमी, गुरु नानक एकेडमी, सेंट जेवियर, पेस्टल वीड, दून हैम्पटन और कोर इंटरनेशनल सहित अन्य विद्यालय शामिल रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता सिंह रहीं। निर्णायक मंडल में भाषाविद् डॉ. दिनेश शर्मा तथा डी.डी. कॉलेज की हिंदी प्रोफेसर डॉ. क्षमा कौशिक शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को प्रभावित किया और कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर सनराइज अकादमी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा पोखरियाल, प्रधानाचार्य नीतू तोमर और प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थी आरव ठाकुर और हंसिका चौहान ने किया। विद्यालय परिवार के समन्वित प्रयासों से आयोजित प्रतियोगिता की उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments