25.2 C
Dehradun
Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडएनजीओ प्रकोष्ठ, भाजपा जिला देहरादून द्वारा पौध वितरण एवं महिला संवाद कार्यक्रम...

एनजीओ प्रकोष्ठ, भाजपा जिला देहरादून द्वारा पौध वितरण एवं महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

देहरादून। एनजीओ प्रकोष्ठ, भाजपा जिला देहरादून की ओर से पंचायती श्री हनुमान मंदिर, संजय कॉलोनी, पटेल नगर वार्ड 44 में पौध वितरण एवं महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके साथ संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम की पहल नेहा शर्मा सरदार पटेल मंडल मंत्री रवि राठौर, हनुमान मंदिर के प्रधान जी श्री वीर सिंह राठौड़ जी, धर्मवीर सिंह राघव जी,द्वारा की गई। इस अवसर पर महिलाओं को छोटे-छोटे पौधे वितरित किए गए और उन्हें पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुमन देवी, संगीता देवी, प्रकाशी, मंजू जी, पिंकी जी, पूनम रिहान जी, उषा देवी, दयावती जी, प्रभा जी, कार्यक्रम मैं भारी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला संवाद के अंतर्गत महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं विचारों को साझा किया। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने और आपसी संवाद के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नलिनी त्रिखा तनेजा, जिला अध्यक्ष, एनजीओ प्रकोष्ठ, देहरादून, एवं उनकी सहयोगी निधि वत्स के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के प्रति सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस आयोजन को महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments