25.2 C
Dehradun
Friday, November 20, 2026
Homeउत्तराखंडसंत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस अवसर पर पंजाब...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस अवसर पर पंजाब से चलकर देहरादून पहुंचेगी भव्य रथ यात्रा

दिनांक 19 नवंबर 2026 – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत श्री रविदास जी के जीवन दर्शन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब से भव्य रथ यात्रा प्रारंभ की गई है। यह रथ यात्रा आगामी 24 तारीख को महानगर देहरादून पहुंचेगी। यात्रा के भव्य स्वागत एवं सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने रथ यात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए निर्धारित आठ स्वागत स्थलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक स्वागत स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की तैनाती, आपसी समन्वय एवं आयोजन की जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। गुरु रविदास जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी लोग मिल-जुलकर प्रेमपूर्वक जीवन व्यतीत करें।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी ने कहा कि 650वें प्रकट दिवस के अवसर पर निकाली जा रही यह रथ यात्रा केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के महान विचारों और उनके सामाजिक संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। भाजपा महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता इस यात्रा के स्वागत को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरे समर्पण एवं संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करेगा।
दीप्ति रावत जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। क्योंकि महानगर देहरादून सभी कार्यक्रमों को सफलतापुर्वक निभाता है मैं विश्वास करती हूं कि यह यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को भव्य और दिव्या बनाएंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा रथ यात्रा के स्वागत की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह धुनिया जी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र एवं उनके महान विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता के विरुद्ध मानवता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पंजाब से प्रारंभ होकर देहरादून पहुंचने वाली यह रथ यात्रा संत रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। इस यात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी को संत रविदास जी के जीवन संघर्ष, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक सुधार के योगदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा। साथ ही समाज में एकता, समरसता और परस्पर सम्मान की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं यात्रा सह प्रभारी सीताराम भट्ट जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की रथ यात्रा के स्वागत को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा आठों स्वागत स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल महानगर श्रीमती विनोद उनियाल कुलदीप बुटोला श्याम अग्रवाल शमशेर सिंह अभिषेक शाही महामंत्री संदीप मुखर्जी संयोजक ओम कक्कड़ सहसंयोजक जगदीश सेमवाल प्रदीप कुमार सुरेंद्र जेल सुनील शर्मा मोहित शर्मा बबलू बंसल सुरेंद्र राणा संदीप बिजलवान विपिन खंडूरी सुमन सिंह बलदेव नेगी सुनीता रावत अजय शर्मा राहुल लारा संजीव मल्होत्रा राजेश बडोनी साक्षी शंकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments