17.7 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


Homeउत्तराखंडद्वितीय गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज कप -2022
spot_img

द्वितीय गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज कप -2022

टूर्नामेंट के आज सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला सेमीफाइनल जीएसएफ(ए), आयोजक व काशा एकेडमी के बीच खेला गया।

पहले सेमीफाइनल में काशा फुटबॉल एकेडमी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुये जीएसएफ (ब्वॉयज) को 4-1से परास्त कर दिया। काशा की ओर से आयुष राना ने 3 गोल करके हैटट्रिक मारी जबकि चौथा गोल रोहन थापा ने किया। जीएसएफ (ब्वॉयज) की ओर से मुनसौंग ने 01 गोल किया।

 

दूसरा सेमीफाइनल चेरी ग्राऊंड और दून स्ट्राइकर के बीच टक्कर का रहा। दून स्ट्राइकर के मयंक द्वारा मध्यांतर से ठीक पहले दागे गये गोल का जवाब चेरी ग्राऊंड के दिलखुश ने मध्यांतर के ठीक बाद दे दिया। दोनो ओर से बेहतरीन डिफेंस और गोल के मौके बने किन्तु युवराज थापा के गोल से स्कोर 2-1 हो गया और दून स्ट्राइकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

 

14वर्ष आयुवर्ग के प्रोमोशनल फुटबॉल का यह टूर्नामेंट अपने समापन की ओर है और कल फाइनल के अलावा तृतीय स्थान के लिये मैच जीएसएफ ब्वायज और चेरी ग्राउंड, डाकरा खेला जायेगा।

कल यह देखना दिलचस्प होगा कि काशा फुटबॉल एकेडमी और दून स्ट्राइकर में से कौन इस प्रतिष्ठित ट्राफी को हाथों में उठाता है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments