16 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों...
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।

 

नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरका बहादुर कुंवर, सदस्य महेश दत्त जोशी, भरत बहादुर खटका, कृष्ण बहादुर चौधरी, अक्कल बहादुर रावत, अंबी कुमारी थापा एवं कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments