डॉक्टर अंबेडकर की 131वीं जयंती पर शास्त्रीनगर में भव्य कार्यक्रम
देहरादून: डॉक्टर अंबेडकर केवल भारत के नहीं बल्कि पूरे विश्व के वंचितों शोषितों व दबे कुचले लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं और आज भी हैं, यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने अंबेडकर महासंघ द्वारा भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर शास्त्रीनगर कांवली में अंबेडकर भवन में आयोजित भव्य जयंती समारोह में बाबा साहेब व संत रविदास की मूर्तियों पर मालार्पण के पश्चात उपस्थित समुदाय को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित समाज को सबसे बड़ा मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो दिया जो आज के युग में सबसे ज्यादा सार्थक है जब शिक्षित हो कर संगठित हो अपने मौलिक अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष की आवश्यकता है क्योंकि वंचित समाज को धर्म का घोटा पिला कर उन्हें उनके अधिकारों से वमचित रखने का कुचक्र वो लोग रच रहे हैं जिन्होंने वंचित समाज का सदियों से जाती पाती और छुआ छूत से शोषण किया। श्री धस्माना ने कहा कि वंचित समाज का शोषण करने वाली फासिस्ट ताकतों को जब लगा कि वंचित समाज बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर शिक्षित भी हो रहा है और संगठित भी तो वे अब धर्म को हथियार बना कर साम्प्रदायिकता फैला कर एक बार फिर वमचितों को भटकाने का कुचक्र रच रहे हैं जिससे शोषित वर्ग को सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह वही ताकतें हैं जिन्होंने डॉक्टर अंबेडकर के संविधान को कभी माना ही नहीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अवधेश कथीरिया ने श्री धस्माना का स्वागत करते हुए कहा कि श्री धस्माना एक ऐसे समाज सेवी हैं जो हमेशा शोषित वंचित समाज के सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, श्रीमती लक्ष्मी देवी,श्रीमती अनीता दास,श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट, श्रीमती मेहमूदन, श्री मनीष भदौरिया,डॉक्टर दीपक बिष्ट, श्री सलीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।



