22.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि...
spot_img

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज घंटाघर स्थित भारत रत्न डा॰ भीमराव अंबेडकर एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होने कहा, हम सबको डा॰ अंबेडकर के सिद्धांतों पर अमल कर देश व समाज का सर्वसमावेशी निर्माण करना है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी राज्य निर्माण में स्वर्गीय बडोनी के अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकते हैं । उन्होने पृथक राज्य के आंदोलन को उन विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से खड़ा किया जब राज्य में तत्कालीन सबसे बड़े राजनैतिक दल के दिग्गज नेता राज्य निर्माण के खिलाफ थे । उन्होने युवा पीढ़ी से आहवाहन किया कि हम उनके और अन्य राज्य आंदोलनकारी शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाएँ यही उनके प्रति सच्ची श्रन्धांजली होगी ।https://youtu.be/-J0wHovvCzA



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments