Homeउत्तराखंडभाजपा के 22 प्रकोष्ठों की संपूर्ण कार्यशाला आयोजित, संगठन विस्तार एवं आगामी...

भाजपा के 22 प्रकोष्ठों की संपूर्ण कार्यशाला आयोजित, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

देहरादून , 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रकोष्ठों की संपूर्ण कार्यशाला का आयोजन आज किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणिंद्र नाथ दत्त शर्मा जी, प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में प्रदेश के सभी 22 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी प्रकोष्ठों द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रदेश से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक प्रकोष्ठों के विस्तार के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणिंद्र नाथ दत्त शर्मा जी ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यशाला है। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ से अपने-अपने क्षेत्र के अनुरूप अलग-अलग कार्यक्रम एवं अभियान तय करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का अधिक से अधिक प्रभावी उपयोग करते हुए प्रकोष्ठों की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा सरकार और संगठन के कार्यों, नीतियों एवं संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत संरचना तैयार करने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी ने सभी प्रकोष्ठों की गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए आगामी समय में प्रत्येक जिले में प्रकोष्ठों की कार्यशालाओं के आयोजन के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों के गठन के साथ प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों को लेकर समयबद्ध योजना बनाने का आग्रह किया।

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा सेवा माह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय एवं व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कार्यशाला में प्रदेश प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक श्री सचिन अग्रवाल, श्रीमती सरिता त्रिपाठी, श्री विकल खूब सिंह विकल सहित सभी प्रदेश संयोजक, सह-संयोजक एवं जिला स्तर के समन्वयक उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रकोष्ठों को संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने, जिला एवं मंडल स्तर तक विस्तार करने, सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियों को व्यापक रूप से प्रचारित करने तथा सरकार एवं संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments