21.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में भाजपा के ...
spot_img

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की ।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया | इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए विभिन्न् सांगठनिक विषयों पर भी आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया ।

शनिवार को महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की | इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओंम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इसके अलावा भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी , अजय टमटा , डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments