28.3 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


Homeउत्तराखंडभव्य होगी राम कथा का आयोजन - बिष्ट
spot_img

भव्य होगी राम कथा का आयोजन – बिष्ट

दस अक्टूबर से अठारह अक्तूबर तक ” श्री राम कथा ज्ञान गंगा ” सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी में होने जा रही मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम चंद्र जी की कथा के भव्य आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कथा की तैयारी प्रबंधन पर चर्चा की गई ।

इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी के सहयोग से राम कथा का भव्य आयोजन किया जायेगा । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कथा हमें जीना सिखाती है और परिवार को संस्कारवान बनाती है जिसके आयोजन से समाज को एक दिशा दी जाती है भगवान राम हमारे आराध्य हैं जिनकी कथा युगों युगों तक सुनी जाती रहेगी ।

बैठक में प्रवीन त्यागी महेश जोशी विजय गुप्ता जगमोहन सिंह नेगी राम सिंह बिष्ट कुसुम जुयाल मंजू नोडियाल संतोषी रावत विजेंद्र सिंह संजय कौशिक आदि उपस्थित थे ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments