15.2 C
Dehradun
Friday, November 27, 2026
Homeउत्तराखंडमंत्री गणेश जोशी ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक, कहा-गोर्खाली...

मंत्री गणेश जोशी ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक, कहा-गोर्खाली सुधार सभा में भवन निर्माण के लिए जल्द करें कार्यवाही

देहरादून 21 मार्च, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गोर्खाली सुधार सभा के भवन निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए तत्काल आगणन गठित कर कार्यवाही की जाए।

अधिकारियो ने अवगत कराया कि इस हेतु रुपये 01.45 करोड़ का आकलन बनाकर समाज कल्याण मुख्यालय को भेज दिया गया है। मंत्री जोशी ने दूरभाष पर निदेशक समाज कल्याण को इस कार्य को किए जाने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम बहादुर क्षेत्री, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उनियाल, सहायक अभियंता अरुण जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments