15.3 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


Homeउत्तराखंडशहीद स्मारक पर संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच क़े तत्वाधान में एक बैठक...
spot_img

शहीद स्मारक पर संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच क़े तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की

शहीद स्मारक पर संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच क़े तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कल के घेराव और ततपश्चात मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के सम्बंध में चर्चा की गई।
वक्ताओं का मानना था कि यद्यपि वार्ता सकारात्मक हुई तथापि पूर्व के अनुभवों को दृष्टिगत बहुत आश्वस्त भी नहीं रहा जा सकता। माननीय मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की उपस्तिथि में जो सकारात्मक वार्ता हुई उस पर भरोसा करतें हुये फ़िलवत मानसून सत्र तक आंदोलनकारी शासनादेश का इंतजार करेंगे। यदि मानसून सत्र में राज्य आंदोलनकारियों हेतु 10% क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पारित क़े साथ ही चिन्हीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने का शासनादेश ना हुआ तो आंदोलनकारी आर पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे।
अतः सभी क़े निर्णय क़े पश्चात 5 जून से शहीद स्मारक पर चल रहा धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ आंदोलनकारी एवम डी ए वी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र पोखरियाल, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नवनीत गुसाईं, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच क़े प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती , सयोंजक क्रांति कुकरेती , सुरेश कुमार, सतेंद्र भंडारी, नवीन नैथानी, लाखन सिंह चिलवाल, हरि प्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, विनोद असवाल, सूर्यकांत शर्मा, सह सयोंजक अंबुज शर्मा, प्रभात डंडरियाल आदि मौजूद रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments