Homeउत्तराखंडपूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
आज हरेला पर्व के अवसर पर किशननगर चैक स्थित आत्माराम धर्मशाला में वृक्षारोपण करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि जीवन जीने के लिए प्राणवायु देने वाले पेडों का हमारे जीवन में अपना अलग महत्व है। उत्तराखण्ड ने देश एवं विश्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा आज जिस प्रकार हिमालय के ग्लेशियर लगातार पिघलते जा रहे हैं तथा हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए सघन वृक्षा रोपण कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक हैं। हिमालयी राज्य होने के कारण हमारे राज्यवासियों का वृक्षों के प्रति विशेष श्रद्धा एवं आदर का भाव रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य की अनेक मूर्धन्य विभूतियों ने बलिदान दिया है। चिपको आन्दोलन की प्रणेता गौरा देवी तथा स्व0 सुन्दर लाल बहुगुणा ने इसी धरती पर पेडों की रक्षा के लिए आन्दोलन किया था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के निमित्त उत्तराखण्ड में हरेला पर्व के रूप में वृक्षा रोपण को मनाने की परम्परा सदियों पुरानी रही है हमें उसे जीवंत बनाये रखना है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पार्षद कोमल बोहरा, राजीव प्रजापति, पीयूश जोशी, संजय कनोजिया, मोहन जोशी, राजू बहुगुणा, विनय प्रजापति, चन्द्रभान आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments