18.2 C
Dehradun
Friday, October 18, 2024
Homeउत्तराखंडकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन में मनाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में राजीव भवन में मनाया गया। चमोली हादसा तथा मणिपुर में महिलाओं के साथ घटित यौन हिंसा के दृष्टिगत जन्मदिवस का आयोजन सादगीपूर्वक किया गया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाँधी पार्क में वृक्षारोपण किया। डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ग्रासरूट स्तर की राजनीति से उठे नेता हैं। वे छात्र नेता रहे, श्रमिक नेता रहे, कर्नाटक विधान सभा में 1972 में पहली बार चुने गए और कुल नौ बार विधायक चुने गए। वे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद खड़गे जी केंद्र में महत्वपूर्ण पदों जैसे केंद्रीय मंत्री, लोकसभा में कांग्रेस के नेता, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदि पदों पर रहे हैं, और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के लिए उनका सदैव मुखर रहना और पार्टी अनुशासन को सर्वोच्च महत्व देना अनुकरणीय है। इस तरह वे प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए आदर्श नेता के रूप में माने जाते हैं। सभी कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से मनीष नागपाल ,चंद्रकला नेगी ,पुष्पा पवार ,, अमित खन्ना ,सविता सोनकर ,शिवानी थपलियाल , देविंदर कौर ,पिया थापा , निधि ,अभिषेक तिवारी ,राजेश पुंडीर , मुनिक अहमद , अमित भंडारी ,शकील मसूरी , रॉबिन त्यागी ,मंज़ू त्रिपाठी , संजय भारती ,मोहम्मद फ़ारुख़ , विरेंदर पवार , सुरेंद्र सैनी ,सूरज क्षेत्री , प्रदीप कुमार ,गोपालसिंह , कुलदीप नरूला ,राहुल तलवार भूपेंद्र नेगी, उदय सिंह रावत, कसिर्फ़ , रोहित , हेमंत उप्रेती , नरेश बगवाल, अक्षय मेहता ,आलोक मेहता , विनय आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments