Homeउत्तराखंडगोर्खाली हरितालिका तीज समारोह का आयोजन कमलेश्वर महादेव मंदिर मे

गोर्खाली हरितालिका तीज समारोह का आयोजन कमलेश्वर महादेव मंदिर मे

हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व एवं भारतवर्ष में निवास करने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है |अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु , सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्‍वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है | सम्पूर्ण देश में निवास करने वाले गोर्खा समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, जन्म-जन्मांतर पति प्रेम हेतु पूर्ण निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं | हरितालिका तीज गोर्खाली महिलाओं के लिए महान धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व एवं अति लोकप्रिय पर्व है |वैसे तो यह पर्व 18 सितम्बर 2023 को है पर गोर्खाली महिलाएं इसका आयोजन अपने अपने क्षेत्रमें पहले से ही हर्षोल्लास के साथ करती हैं|
*आज सृजनशील भारतीय नेपाली ब्राह्मण महिला समिति द्वारा अध्यक्षा श्रीमती मधु खनालजी की अध्यक्षता में कमलेश्वर महादेव मंदिर ,काँवली रोड में श हरितालिका तीज समारोह का आयोजन किया गया*|
सांस्‍कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं |इसी परम्परा के अंतर्गत रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था और सभी ने गोर्खा व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments