आज दिनांक 26 दिसम्बर 2023
पूर्व कैंट उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ताजी के नेतृत्वमें क्षेत्रवासियों ने कोतवाल कैंट गिरीश से भेंटकी और उन्हें कोतवाल पद सँभालनेकी बधाई दी | साथही उन्हें छावनी क्षेत्रकी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए विस्तार से विचार विमर्श किया , जिनमें प्रमुखतः –डाकरा क्षेत्र में बढ़ते हुए नशे के कारोबार और लगातार हो रही चोरियाँ व दुकानों के शटर तोड़े जाने की वारदातेों को उनके संज्ञान में रखा | | गढ़ी- डाकरा बाजार में फल-सब्जी की ठेलियों को व्यवस्थित तरीके से लगवाने के संबंध भी निवेदन किया | कोतवाल गिरीश ने आश्वासन दिया कि मैं उन सभी समस्याओं को खुद देखूंगा और इनको आप लोगों के आए सुझाव के अनुसार उचित कार्रवाई करूंगा | उन्होंने पूर्ण सहयोग हेतु आश्वासन भी दिया |आज उनसे मुलाकात करने वालों में पूर्व राज्यमंत्री टी०डी०भूटिया,शहीद दुर्गा मल्ल मण्डल की महामंत्री प्रभा शाह, पूर्व सभासद मेघाभट्ट,निर्मला भट्ट सारिका खत्री, रेखा थापा , पंकज खत्री,व्यापार संघ के अध्यक्ष काम्बोज जी एवं पदाधिकारीगण , सब्जी मंडी के प्रमुख दिगम्बर एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे |



