13.8 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडवरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने किया स्थापना दिवस पर सम्मानित
spot_img

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने किया स्थापना दिवस पर सम्मानित

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 139वें स्थापना पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

यहां नयू रोड स्थित पूर्व विधायक राजकुमार के कैम्प कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस अवसर पर राजेन्द्र ममगांई, कैलाश अग्रवाल, ओम प्रकाश, प्रेकलता, शिव कुमार एवं राजेन्द्र घई को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि उस समय के सभी राष्ट्रवादियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से एक अखिल भारतीय राजनीतिक मंच के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू, स्वर्गीय इंदिरा गांधी, स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री, स्वर्गीय राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी हरित क्रांति बीस सूत्रीय कार्यक्रमों से उन्नतिशील भारत बनाया गया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार सोम प्रकाश वाल्मीकि, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, संतोष राणा, अभिषेक ठाकुर, अमित, पंकज गुसांई, प्रियांश छाबडा, दीपा चौहान, हरि किशोर, शाहिद सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments