22.3 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी ने अपने युवा संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर...
spot_img

समाजवादी पार्टी ने अपने युवा संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी

सुल्तानपुर/लखनऊ- लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने युवा संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा की संस्तुति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में बृजेश कुमार यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।सुल्तानपुर निवासी बृजेश कुमार यादव बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष।बृजेश कुमार यादव को समाजवादी पार्टी के प्रति इमानदारी का इनाम देकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंप दी है। उनके मनोनयन से सपा समर्थकों सहित उनके परिजनों में ख़ुशी की लहर है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments