23.4 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


Homeउत्तराखंड26 मार्च को प्रेम चंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष के रूप...
spot_img

26 मार्च को प्रेम चंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चार साल का कार्यकाल पूर्ण

भारतीय जनता पार्टी के वीरभद्र मंडल के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों द्वारा 26 मार्च को प्रेम चंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में वीरभद्र मंडल द्वारा 2 हजार की संख्या का लक्ष्य आयोजन स्थल पाम रिजॉर्ट, रायवाला में ले जाना सुनिश्चित किया गया।बैठक वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर महामंत्री सुंदरी कंडवाल व विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी राजेश थपलियाल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयी।

बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, महामंत्री सुनीता भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह, पार्षद विपिन पंत, पार्षद रविंद्र रमोला, महावीर चमोली, संजय पाल, पार्षद लक्ष्मी रावत, आरती दुबे, सतीश, जगदंबा सेमवाल, विनोद मिश्रा, मनोरमा देवी आदि प्रमुख थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments