22.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तराखंड की नदियों के बाद अब हवा भी बनी स्वच्छता की पहचान
spot_img

उत्तराखंड की नदियों के बाद अब हवा भी बनी स्वच्छता की पहचान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार

उत्तराखंड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में अपनी उपस्थिति को मजबूती से दर्ज करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। यह सर्वेक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता को सुधारना है।

इस वर्ष उत्तराखंड के तीन प्रमुख शहरों — देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर — ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है:

देहरादून ने 2024 में 37वें स्थान से छलांग लगाते हुए 2025 में 19वां स्थान प्राप्त किया।

ऋषिकेश ने 31वें स्थान से सुधार करते हुए इस वर्ष 14वां स्थान हासिल किया।

काशीपुर ने भी स्थिरता बनाए रखते हुए 19वें से 18वें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।

यह प्रदर्शन राज्य में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए ठोस प्रयासों और रणनीतिक पहलों का परिणाम है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सुधांशु ने इस सफलता का श्रेय शहरी स्थानीय निकायों, उद्योगों और नागरिकों की सामूहिक सहभागिता को दिया।

राज्य में अपनाए गए प्रमुख उपायों में शामिल हैं:

यांत्रिक सड़क सफाई द्वारा धूल नियंत्रण

ठोस अपशिष्ट और निर्माण मलबा प्रबंधन

हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकास

उद्योगों में स्वच्छ ईंधन का उपयोग

स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली

सामुदायिक सहभागिता हेतु जनजागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता “सभी के लिए स्वच्छ वायु” के राष्ट्रीय लक्ष्य के प्रति उत्तराखंड की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आने वाले वर्षों में हरीतिमा बढ़ाने, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने, नवाचार तकनीकों के उपयोग और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के माध्यम से वायु गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए संकल्पित है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments